Search

 
 
 

प्रधानमंत्री 6 अगस्त को करेंगे अमृत भारत के तहत घाटशिला स्टेशन का शिलान्यास

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : रेल बजट में घोषित अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 6 अगस्त को घाटशिला स्टेशन का शिलान्यास करेंगे. समारोह को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने तैयारियां तेज कर ली हैं. इसे लेकर डीएन खड़गपुर अनिल कुमार गुप्ता, एडीआरएम गिरीश कुमार ने घाटशिला रेलवे स्टेशन का मंगलवार को निरीक्षण किया. उन्होंने रेल अधिकारियों को साफ-सफाई पर ध्यान देने का आदेश दिया, जबकि कर्मचारियों से अन्य समस्याओं की जानकारी ली. डीएन खड़गपुर अनिल कुमार गुप्ता ने गंदगी देख विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई एवं सुधार लाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-language-is-the-expression-of-feelings-arjun-munda/">जमशेदपुर

: भाषा भावों की अभिव्यक्ति है – अर्जुन मुंडा

स्टेशन में बढ़ेगी सुविधाएं

जानकारी हो कि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के लगातार प्रयास से रेलवे बोर्ड में घाटशिला स्टेशन को भी अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया है. इससे आने वाले दिनों में घाटशिला स्टेशन में देश की अन्य बड़ी स्टेशनों के समान भी नागरिक सुविधा में बढ़ोतरी होगी तथा सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही