Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PM विश्वकर्म योजना शिल्पकारों के लिए साबित होगी वरदान, अर्थव्यवस्था भी होगी मजबूत- अर्जुन मुंडा

Advertisement
Advertisement
Ranchi: विश्वकर्मा पूजा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की. दिल्ली समेत देश के 70 जगहों पर एक साथ लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें से एक रांची भी थी. रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद थे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह योजना आने वाले समय में देश के करोड़ों शिल्पकारों और कारीगरों के लिए वरदान साबित होगा. ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले शिल्पकार और कारीगर इस योजना से लाभान्वित होंगे. मुंडा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड के पहले निर्माता और वास्तुकार के रूप में पूजा जाता है. इसलिए पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को लाभ पहुंचाने के लिए पीएम ने विश्वकर्मा पूजा के दिन ही इस योजना की शुरुआत की है. पीएम विश्वकर्मा योजना से भारत की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/lawyer-of-ranchi-civil-court-lodged-fir-said-deadly-attack-took-place-in-the-court-premises/">रांची

सिविल कोर्ट के वकील ने दर्ज करवाई FIR, कहा – कोर्ट परिसर में हुआ जानलेवा हमला

झारखंड के शिल्पकारों को मिलेगा फायदा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/vishwakarma1.jpg"

alt="PM विश्वकर्म योजना शिल्पकारों के लिए साबित होगी वरदान, अर्थव्यवस्था भी होगी मजबूत- अर्जुन मुंडा" width="600" height="400" /> उन्होंने कहा कि योजना का लाभ झारखंड के काफी कारीगरों और शिल्पकारों को मिलेगा और हुनरमंद शिल्पकारों के आर्थिक हालात सुधरेंगे. यह योजना झारखंड के स्थानीय उत्पादों, कला और शिल्प के माध्यम से सदियों पुरानी परंपरा, संस्कृति और विविध विरासत को जीवित और समृद्ध बनाए रखने के लिए लाभदायक होगा. इस योजना में 18 तरीके के पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है. जो लोग पूंजी और कौशल के अभाव में रोजगार की शुरुआत नहीं कर पा रहे थे, उनके लिए यह बहुत बड़ा अवसर है. इसके लिए 13,000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है. पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति को सामर्थ्यवान बनाने की है.

कार्यक्रमों की स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जाएगी

अर्जुन मुंडा में कहा, इस योजना के तहत आर्थिक लाभ के साथ-साथ कार्यक्रमों की स्पेशल ट्रेनिंग और टूल किट दिए जाएंगे, जिसके माध्यम से कारीगर अपने हुनर को निखार पाएंगे. कार्यक्रम में झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद संजय सेठ, दीपक प्रकाश, विष्णु दयाल राम, सुनील सिंह, सुदर्शन भगत, आदित्य साहू, समीर उरांव, विधायक सीपी सिंह और समरी लाल के अलावा रांची के कई शिल्पकार और योजना के लाभुक मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें -पूर्व">https://lagatar.in/former-dc-chhavi-ranjans-request-to-court-not-to-be-taken-into-custody-in-second-case-land-scam/">पूर्व

DC छवि रंजन की कोर्ट से गुजारिश – लैंड स्कैम के दूसरे केस में ना लिया जाए हिरासत में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही