Search

 
 
 

25 को पीएम करेंगे नये मतदाताओं को संबोधित

 
  • नव मतदाता 2024 में लिखेंगे नई कहानी, तीसरी बार बनाएंगे नरेंद्र मोदी को पीएम : मरांडी
  • प्रदेश अध्यक्ष ने नव मतदाता सम्मेलन का रजिस्ट्रेशन नंबर 7820078200 किया जारी
  • झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में होगा नव मतदाता सम्मेलन
Ranchi: 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर मतदाता सम्मेलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को साहिबगंज परिसदन में प्रेस वार्ता कर हेमंत सरकार को भ्रष्ट सरकार बताया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नए मतदाता आने वाले 2024 चुनाव में नई कहानी लिखने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि 2024 में पूरे देश में लोकसभा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है, झारखंड में 50 लाख नये मतदाता जुड़े हैं. नए मतदाता अपनी सरकार बनाने को उत्सुक है, नए मतदाताओं में उत्साह और उमंग है. उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए मतदाताओं से वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए उनसे संवाद करेंगे. उन्होंने कहा कि पूरे देश में 5000 स्थानों पर कार्यक्रम होगा, जहां नए मतदाता उपस्थित रहेंगे. कहा कि झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में नव मतदाता सम्मेलन होना है. इस सम्मेलन में लाखों की संख्या में युवा जुड़ेंगे और प्रधानमंत्रीजी को सुनेंगे. उन्होंने कहा कि नए मतदाता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को तैयार है, इनके अंदर भारी उत्सुकता है. उन्होंने मतदाता सम्मेलन के लिये राष्ट्रव्यापी रजिस्ट्रेशन नंबर 7820078200 भी जारी किया, और नव मतदाताओं को उपरोक्त नंबर पर मिस्ड कॉल कर पंजीयन कराने का आग्रह किया. इस दौरान राजमहल विधायक अनंत ओझा, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष किसलय तिवारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-not-admitted-to-aiims-delhi-former-mla-sanjeev-singh-will-stay-in-tihar/">धनबाद

: एम्स दिल्ली में भर्ती नहीं हुए तो तिहाड़ में रहेंगे पूर्व विधायक संजीव सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही