Search

 
 
 

पटना में पहली बार रोड शो करेंगे पीएम, हाजीपुर, वैशाली व सारण में भी जनसभा

 
Patna :   बिहार के चुनावी समर में पीएम मोदी की ताबड़तोड़ चुनावी रैली हो रही है. लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने अबतक सात बार बिहार दौरा किया है और अलग-अलग जगहों पर जनसभा को संबोधित किया है. बीते 4 मई को प्रधानमंत्री ने दरभंगा के राज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया था. वहीं 12 मई को एक बार फिर नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं. यहां पटना में पीएम मोदी का करीब करीब आधे घंटे का रोड शो होगा. यह रोड शो आयकर गोलंबर से शुरू होगा, जो डाकबंगला चौराहा होते हुए कदमकुआं में समाप्त होगा. बता दें कि यह पहला मौका होगा, जब नरेंद्र मोदी पटना में रोड शो करेंगे.

हाजीपुर, वैशाली व सारण में विपक्षी पर निशाना साधेंगे पीएम

पीएम मोदी के जारी कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी रोड शो करने के बाद पटना में ही रात्रि विश्राम करेंगे.इसके बाद 13 मई को वो राज्य के तीन लोकसभा क्षेत्रों (हाजीपुर, वैशाली के मोतीपुर और सारण) में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वो लालू यादव, तेजस्वी, राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं के खिलाफ निशाना साधेंगे. हाजीपुर में पीएम की सुबह 9:30 बजे चुनावी जनसभा होगी. इसके बाद वैशाली के मोतीपुर में 10:30 बजे और सारण में 12:30 बजे मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

पीएम के रोड शो को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बता दें कि बिहार भाजपा ने पटना में पीएम मोदी के रोड शो के लिए पीएमओ को प्रस्ताव भेजा था. जिसकी मंजूरी पीएमओ ने दे दी है. मंजूरी मिलने के बाद पीएम के रोड शो की तैयारियां शुरू हो गयी है. पटना जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं. पीएम के रोड शो को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किये जा रहे हैं. बिहार भाजपा भी पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से कर रही है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही