Search

 
 
 

पीएम एक मार्च को धनबाद में सिंदरी हर्ल फैक्ट्री का करेंगे उद्घाटन

 
Ranchi/Dhanbad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च को सिंदरी हर्ल फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद पीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसकी पुष्टि धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने की है. उन्होंने कहा कि पीएम एक मार्च धनबाद आएंगे. जनसभा को भी संबोधित करेंगे. धनबाद में जनसभा न सिर्फ संख्या की दृष्टि से ऐतिहासिक होगा बल्कि हर्ष और उल्लास के साथ एक नये स्वर्णिम पृष्ठ को रचेगा. पीएन सिंह शनिवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में बोल रहे थे. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि अपने प्रधानमंत्री की जनसभा में भाग लेने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता में उत्साह और उमंग का वातावरण है. बीजेपी के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि पीएम कार्यक्रम की सफलता को लेकर आप सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगें. बैठक में रोहित लाल सिंह, ज्ञान रंजन सिंहा, हरिप्रकाश लाटा, रागिनी सिंह, तारा देवी, संजीव अग्रवाल, रमेश राही सहित धनबाद लोकसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें- असम">https://lagatar.in/assam-himanta-government-approves-repeal-of-muslim-marriage-act/">असम

: हिमंत सरकार ने मुस्लिम विवाह अधिनियम निरस्त करने पर मुहर लगाई, विपक्ष बरसा…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही