Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में BJP के जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे PM , जानिए क्या कहा- तेजस्वी यादव ने ?

Patna: बिहार में इन दिनों बीजेपी पार्टी की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. जो 30 मई से 30 जून तक चलेगा. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं. जिसकी जानकारी सम्राट चौधरी ने दी थी. हालांकि पीएम कब बिहार आयेंगे इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. वहीं पीएम मोदी के आगमन को लेकर जब मीडिया ने तेजस्वी यादव से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि PM आ रहे हैं अच्छी बात है. ऐसे में उन्हें बिहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए. साथ ही राज्य को जल्द से जल्द विशेष राज्य का दर्जा देना चाहिए.

30 मई को हुई थी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

बता दें कि 30 मई को बीजेपी ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की थी. सम्राट चौधरी ने अभियान की शुरुआत कर कहा था कि केंद्र सरकार देश में बेहतर तरीके से काम कर रही है. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्हें मेमोरी लॉस सीएम करार दिया था. उन्होंने फिल्म गजनी से नीतीश कुमार की तुलना करते हुए कहा था कि बिहार के मुखिया गजनी फिल्म के हीरो की तरह हैं. यानि की मुख्यमंत्री मेमोरी लॉस हैं. साथ ही बिहार के लिए अब वो सही मुख्यमंत्री नहीं हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अब बिहार में जात-पात की राजनीति नहीं चलेगी. आने वाले चुनाव में बिहार की जनता महागठबंधन सरकार को सबक सिखायेगी. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-the-application-was-rejected-from-the-circle-office-residential-certificate-was-issued-from-the-subdivision-office/">जमशेदपुर

: अंचल कार्यालय से आवेदन रिजेक्ट होने के बाद अनुमंडल कार्यालय से निर्गत हो गया आवासीय प्रमाण पत्र
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही