Search

PMAY(U): झारखंड में नॉन स्टार्टर स्टेज पर 42981 मकान, नये स्वीकृत 25443 मकानों का एग्रीमेंट पूरा, नींव खुदाई की प्रक्रिया शुरू

Ranchi: झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 231059 मकानों में से 42981 मकान नॉन स्टार्टर स्टेज पर हैं. इनमें से बीएलसी घटक के 25443 मकान ऐसे हैं जो नये स्वीकृत हुए हैं. नगरीय प्रशासन निदेशालय ने 2022 तक सभी आवासों को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके लिए सभी लाभुकों के साथ विभाग ने एग्रीमेंट कर लिया है. कई निकायों में जिओ टैंगिंग के बाद लाभुकों को पहली किस्त 45,000 रुपये आवंटित कर दिया गया है. लाभुकों ने नींव खुदाई शुरू कर दी है.

किस निकाय में कितने लाभुकों के साथ हुआ एग्रीमेंट

रांची- 1121                                कोडरमा- 67 हुसैनाबाद- 216                           गुमला- 1076 गढ़वा- 232                                  विश्रामपुर- 776 झुमरी तिलैयार- 241                     मेदिनीनगर- 2497              हजारीबाग- 1049                        दुमका- 529 मिहिजाम- 476                           गिरिडीह- 3347 देवघर- 2345                              छतरपुर- 544                  धनबाद- 358                             मानगो- 49 मझिआंव- 286                           पाकुड़- 198 खूंटी- 835                                  चास- 601 रामगढ़- 1189                           डोमचांच- 431 बासुकीनाथ- 615                        महगामा- 820 राजमहल- 72                             मधुपुर- 834 लोहरदगा- 259

एग्रीमेंट के बाद 240 दिन में हर हाल में कंप्लीट करना है निर्माण

लाभुकों को एग्रीमेंट के बाद 240 दिन के अंदर आवास निर्माण का काम पूरा करना है. विभाग ने आश्वस्त किया है कि लाभुकों को राशि मिलने में देर नहीं होगा. जैसे-जैसे निर्माण कार्य पूरा होता जाएगा किस्त मिलती जाएगी. लाभुकों को 15 दिन के अंदर नींव खुदाई का काम पूरा करना है. इसके बाद 15 दिन में फाउंडेशन से प्लिंथ तक का काम कंप्लीट करना है. फिर प्लिंथ से लिंटन तक का काम और जियो टैगिंग 30 दिन में किया जाएगा. लिंटन से छत की ढलाई और जियो टैगिंग 120 दिन में करना है. आवास कंप्लीट होने के बाद रंग रोगन और जियो टैगिंग 60 दिन में करना है. इसे भी पढ़ें-चुनाव">https://lagatar.in/ranchi-three-hundred-employees-applied-to-remove-their-names-from-election-duty/">चुनाव

ड्यूटी नहीं करना चाहते कर्मी, किसी ने बीमारी तो किसी ने शादी का दिया हवाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp