Ranchi: झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 231059 मकानों में से 42981 मकान नॉन स्टार्टर स्टेज पर हैं. इनमें से बीएलसी घटक के 25443 मकान ऐसे हैं जो नये स्वीकृत हुए हैं. नगरीय प्रशासन निदेशालय ने 2022 तक सभी आवासों को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके लिए सभी लाभुकों के साथ विभाग ने एग्रीमेंट कर लिया है. कई निकायों में जिओ टैंगिंग के बाद लाभुकों को पहली किस्त 45,000 रुपये आवंटित कर दिया गया है. लाभुकों ने नींव खुदाई शुरू कर दी है.
ड्यूटी नहीं करना चाहते कर्मी, किसी ने बीमारी तो किसी ने शादी का दिया हवाला [wpse_comments_template]
किस निकाय में कितने लाभुकों के साथ हुआ एग्रीमेंट
रांची- 1121 कोडरमा- 67 हुसैनाबाद- 216 गुमला- 1076 गढ़वा- 232 विश्रामपुर- 776 झुमरी तिलैयार- 241 मेदिनीनगर- 2497 हजारीबाग- 1049 दुमका- 529 मिहिजाम- 476 गिरिडीह- 3347 देवघर- 2345 छतरपुर- 544 धनबाद- 358 मानगो- 49 मझिआंव- 286 पाकुड़- 198 खूंटी- 835 चास- 601 रामगढ़- 1189 डोमचांच- 431 बासुकीनाथ- 615 महगामा- 820 राजमहल- 72 मधुपुर- 834 लोहरदगा- 259एग्रीमेंट के बाद 240 दिन में हर हाल में कंप्लीट करना है निर्माण
लाभुकों को एग्रीमेंट के बाद 240 दिन के अंदर आवास निर्माण का काम पूरा करना है. विभाग ने आश्वस्त किया है कि लाभुकों को राशि मिलने में देर नहीं होगा. जैसे-जैसे निर्माण कार्य पूरा होता जाएगा किस्त मिलती जाएगी. लाभुकों को 15 दिन के अंदर नींव खुदाई का काम पूरा करना है. इसके बाद 15 दिन में फाउंडेशन से प्लिंथ तक का काम कंप्लीट करना है. फिर प्लिंथ से लिंटन तक का काम और जियो टैगिंग 30 दिन में किया जाएगा. लिंटन से छत की ढलाई और जियो टैगिंग 120 दिन में करना है. आवास कंप्लीट होने के बाद रंग रोगन और जियो टैगिंग 60 दिन में करना है. इसे भी पढ़ें-चुनाव">https://lagatar.in/ranchi-three-hundred-employees-applied-to-remove-their-names-from-election-duty/">चुनावड्यूटी नहीं करना चाहते कर्मी, किसी ने बीमारी तो किसी ने शादी का दिया हवाला [wpse_comments_template]
Leave a Comment