- 29 नगर निकायों के लिए स्वीकृत 5618 आवास निर्माण के लिए DMA ने बनाई कार्ययोजना
चरणबद्ध तरीके से निर्माण के बाद करनी होगी जिओ टैगिंग
काम शुरू करने के 15 दिन के अंदर नींव खुदाई और फाउंडेशन का काम पूरा करना होगा. इसके बाद 15 दिन में फाउंडेशन से प्लिंथ तक का काम पूरा करना होगा. प्लिंथ से लिंटन का काम पूरा करने और जिओ टैगिंग के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा. इसके बाद लिंटन से छत की ढलाई और जिओ टैगिंग के काम के लिए 120 दिन दिए जाएंगे. आवास पूरा होने के बाद रंग-रोगन और जिओ टैगिंग के लिए 60 दिन और दिए जाएंगे.सबसे अधिक हजारीबाग, सबसे कम जुगसलाई को मिला है आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना के सेंट्रल सेंसनिंग एंड मॉनिटरिंग कमेटी (सीएसएमसी) की 65वीं बैठक में योजना के चौथे घटक बीएलसी के तहत झारखंड के लिए 5618 आवास स्वीकृत किये गये हैं. यह आवासा 2022-23 के तहत स्वीकृत किये गये हैं. सबसे अधिक 965 आवास हजारीबाग नगर निगम को मिले हैं. वहीं हुसैनाबाद को 589, मेदिनीनगर को 575 और खूंटी को 571 नये आवास मिले हैं. सबसे कम 3 आवास जुगसलाई को मिले हैं. वहीं कपाली को 5 और बासुकीनाथ को 6 आवास मिले हैं. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/constable-missing-from-ranchi-police-line-no-clue-found/">रांचीपुलिस लाइन से सिपाही लापता, नहीं मिला कोई सुराग [wpse_comments_template]

Leave a Comment