Search

PMAY (U): आवास बनाने में 8 निकाय फिसड्डी, 22705 आवंटित आवास में सिर्फ 7334 बनाए

निदेशालय ने दी निकायों को चेतावनी, जल्द स्थिति नहीं सुधरी तो पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई Ranchi : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में झारखंड के 8 नगर निकाय काफी पिछड़े हुए हैं. इन निकायों ने आवंटित आवास में से 40 फीसदी भी आवास अबतक कंप्लीट नहीं किया है. इसे लेकर नगरीय प्रशासन निदेशालय ने कड़ा तेवर अपनाया है. इन सभी निकायों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. स्थिति में सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है. निदेशालय का कहना है कि आवास निर्माण के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध है, इसके बाद भी निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसे भी पढ़ें - जारी">https://lagatar.in/new-rules-for-private-security-agencies-of-jharkhand-released/">जारी

हुई झारखंड के प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई नियमावली

मेदिनीगर में 716 आवास का निर्माण शुरु नहीं हुआ

जिन 8 नगर निकायों की पीएम आवास योजना की स्थिति सबसे खराब है. उनमें - चतरा, चितरपुर, बड़हरवा, मेदिनीनगर, नगर उंटारी, हरिहरगंज, कपाली और महगामा शामिल हैं. इन निकायों को अबतक कुल 22705 आवास आवंटित किये गये हैं, जबकि इसके विरुद्ध इन्होंने सिर्फ 7334 आवासों का निर्माण ही पूरा किया है. इन निकायों में अबतक 1420 आवासों का निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हुआ है. बचे हुए आवास निर्माण के विभिन्न स्टेज में हैं. इसमें 7239 आवास फाउंडेशन स्टेज पर ही हैं. मेदिनीनगर में सबसे अधिक 716 आवास का निर्माण अबतक शुरू नहीं हुआ है.

किस निकाय की क्या है स्थिति

 
निकाय आवंटित आवास फाउंडेशन स्टेज कंप्लीट आवास कंप्लीटेशन रेट
चतरा 2337 654   905 39%  
चितरपुर 3496 760   1244 36%  
बड़हरवा 2004 670   663 33%
मेदिनीनगर 6929 1796   2286 33%
नगरउंटारी 5522 1865   1829 33%  
इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/world-famous-pitru-paksha-fair-begins-in-gaya-pilgrims-will-offer-pind-daan-till-14th-october-2/">बिहार

: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले का शुभारंभ, 14 अक्तूबर तक तीर्थयात्री करेंगे पिंडदान
[wpse_comments_template]          

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp