Ranchi : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 2022-23 के दूसरे चरण में झारखंड को 5618 आवास मिले हैं. नगरीय प्रशासन निदेशालय के निर्देश के बाद राज्य के सभी नगर निकायों में नये आवंटित सभी नॉन स्टार्टर आवासों की जियो टैंगिंग शुरू कर दी गई है. 15 मई तक सभी नॉन स्टार्टर आवासों की तस्वीर पोर्टल पर अपलोड की जाएगी. इसके बाद 240 दिन के अंदर सभी लाभुकों को अपना मकान कंप्लीट करना होगा. तय समय पर मकान निर्माण को लेकर राज्य के सभी नगर निकायों में 1 मई से 7 मई तक कैंप लगाकर लाभुकों के साथ एकरारनामा किया गया है. मकान निर्माण शुरू करने से पहले लाभुकों को पहली किस्त भी आवंटित कर दी जाएगी.
ने चंडीगढ़ को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश [wpse_comments_template]
यह है 240 दिन की कार्ययोजना
- नींव खुदाई और फाउंडेशन का काम 15 दिन में करना होगा
- फाउंडेशन से प्लिंथ तक 15 दिन में कंप्लीट करना होगा
- प्लिंथ से लिंटन कंप्लीट करने के लिए 30 दिन मिलेंगे
- लिंटन से रूफ और छत की ढलाई के लिए 120 दिन मिलेंगे
- आवास कंप्लीट करने, रंगरोगन और जियो टैगिंग के लिए 60 दिन
पुराने स्वीकृत 3371 आवास अभी भी नॉन स्टार्टर स्टेज में
नये आवंटित आवासों का निर्माण जल्द शुरू करने का निर्देश सभी नगर निकायों को मिला है, लेकिन राज्य में पुराने आवंटित नॉन स्टार्टर आवासों पर विभाग का ध्यान नहीं है. 3371 आवास अभी भी नॉन स्टार्टर स्टेज पर हैं. लाभुकों से एकरारनामा भी हो चुका है, लेकिन अधिकांश लाभुकों ने निर्माण शुरू नहीं किया है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-defeated-chandigarh-to-enter-semi-finals/">झारखंडने चंडीगढ़ को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश [wpse_comments_template]
Leave a Comment