Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के स्कूलों में 27 को पीएम के परीक्षा पे चर्चा का होगा सीधा प्रसारण

Nirsa : धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा की ओर से गोविंदपुर व निरसा प्रखंड के स्कूलों में 20 से 27 जनवरी तक परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन होगा. पहले दिन प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय गोविंदपुर में  पेंटिंग प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह होंगे. वहीं, 21 जनवरी को इंग्लिश स्कूल ऑफ़ लर्निंग खुदिया फाटक निरसा व उच्च विद्यालय टुंडी में पेंटिग प्रतियोगिता होगी. परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के जिला संयोजक रतिरंजन गिरि ने बताया कि स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर टुंडी में 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा. इसी तरह सिंदरी के मदर टेरेसा स्कूल, डीएवी उच्च विद्यालय सिंदरी, शिशु विधा मंदिर बलियापुर पूर्वी, बेसिक स्कूल गोविंदपुर पूर्वी, उच्च विद्यालय राजगंज, उच्च विद्यालय कलियासोल, उच्च विद्यालय मुगमा, उच्च विद्यालय यादवपुर बरवाअड्डा, उच्च विद्यालय मैरानावाटांड़ पूर्वी टुंडी, डीएवी उच्च विद्यालय मैथन, पांडरा  उच्च विद्यालय निरसा आदि में प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dto-raid-in-kapasara-outsourcing-colliery-18-highways-seized/">धनबाद

: कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में डीटीओ का छापा, 18 हाइवा जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही