Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल ने कहा, पीएम की नाकामी देश को पूर्ण लॉकडाउन की ओर धकेल रही हैं, गरीबों को सहायता मिले

राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ रही कीमतों को लेकर ट्वीट किया, चुनाव खत्म, लूट फिर शुरू !

NewDelhi  :   देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और पूर्ण  लॉकडाउन लगाये जाने की चर्चा के बीच राहुल गांधी ने कहा कि पिछले साल का अनियोजित लॉकडाउन जनता पर घातक वार था इसलिए मैं सम्पूर्ण लॉकडाउन के ख़िलाफ़ हूं. लेकिन पीएम की नाकामी और केंद्र सरकार की ज़ीरो रणनीति देश को पूर्ण लॉकडाउन की ओर धकेल रही हैं. कहा कि ऐसे में ग़रीब जनता को आर्थिक पैकिज और तुरंत हर तरह की सहायता देना जरूरी है.

 

साथ ही राहुल गांधी ने   देश में पेट्रोल और डीजल की बढ रही कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, चुनाव ख़त्म, लूट फिर शुरू ! इससे पहले भी राहुल तेल की कीमतों को लेकर कई बार केंद्र सरकार की आलोचना कर चुके हैं.

 

विधानसभा चुनावों के दौरान लगातार 18 दिन तक दाम में कोई बदलाव नहीं

तेल कंपनियों ने पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान लगातार 18 दिन तक दाम में कोई बदलाव नहीं किया था. चुनावों के नतीजे आने के बाद  दाम बढ़ने शुरू हो गय जिससे विपक्ष सरकार को घेर रहा है. इस वृद्धि के कारण 24 मार्च से लेकर 15 अप्रैल के बीच दाम में जो गिरावट आयी थी वह लगभग समाप्त हो चुकी है.

राहुल के अलावा कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘देश कोरोना से जूझ रहा है, पर मोदी सरकार हर रोज़ पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ा जनता को लूट रही है. पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी क़ीमतें वापस लें.

बता दें कि कल पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी.. पेट्रोल-डीजल के दाम में दैनिक मूल्य समीक्षा शुरू होने के बाद से यह अब तक की बड़ी वृद्धि में से एक है.    

 कच्चे तेल के दाम 70 डालर प्रति बैरल

भारत में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार मजबूती की तरफ बढ़ रहे हैं. अमेरिका में मांग बढ़ने और डालर के कमजोर पड़ने की वजह से दाम बढ़ रहे हैं. पेट्रोलियम उद्योग के एक अधिकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार ऊपर की तरफ जा रहे हैं. कच्चे तेल के दाम 70 डालर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुके हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही