Search

 
 
 

धनबाद में PN Singh ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया, बोले-भारत की एकता के लिए समर्पित किया जीवन

 
Dhanbad : सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन भारत की एकता-प्रगति के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने खुद को विद्वान और बुद्धिजीवी के रूप में प्रतिष्ठित किया. भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 6 जुलाई को सिटी सेंटर चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था. पशुपति नाथ सिंह ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मीडिया से यह बात कही. श्री सिंह ने कहा कि कश्मीर जाने के लिए पहले परमिट की आवश्यकता पड़ती थी. डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जवाहरलाल नेहरू के  कैबिनेट में मंत्री थे, उन्होंने परमिट का विरोध किया और बगैर परमिट कश्मीर गए. वहां शेख अब्दुल्ला की सरकार ने उन्हें कैद कर लिया. जेल में ही उनकी मृत्यु हो गई. इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नारा लगाते हैं - जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पर श्री सिंह के साथ सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण किया. यह भी पढ़ें : दूसरी">https://lagatar.in/bihar-wife-and-daughter-strangled-in-the-affair-of-another-woman/">दूसरी

महिला के चक्कर में पत्नी व बेटी का गला घोंटा [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही