Saraikela / Kandra : यह वाकया सोमवार रात 10.30 बजे का है. अचानक मेन रोड कांड्रा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का इमरजेंसी अलार्म तेजी से बजने लगा. जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग से लेकर पुलिस और बैंककर्मी दौड़े-दौड़े बैंक पहुंचे, हालांकि जांच में कहीं कुछ गड़बड़ी नहीं मिली और अलार्म बजने की वजह तकनीकी खामी को माना गया.
रात 10.30 बजे बज उठा पीएनबी कांड्रा का इमरजेंसी अलार्म, हड़कंप
Last Updated: Aug 04, 2021 12:00 AM (IST)