Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PNG 4.25 और CNG 2.50 रुपये हुई महंगी, 14 दिनों में 11.60 रुपये बढ़े दाम

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को चौतरफा मार पड़ रही है. एक तरफ पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये हैं. दूसरी तरफ सीएनजी और पीएनजी के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं. दिल्ली में सीएनजी के दामों में 2.50 रुपये इजाफा हुआ है. जिसके बाद दिल्ली में एक किलो सीएनजी के लिए 71.61 रुपये चुकाने होंगे. वहीं इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने पाइप से रसोई तक पहुंचने वाली पीएनजी की कीमत 4.25 रुपये प्रति एससीएम बढ़ा दी है. जिसके बाद दिल्ली में पीएनजी 45.86 रुपये प्रति एससीएम मिल रहा है.

यूपी में 83.40 रुपये बिक रही सीएनजी

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतें 74.17 रुपये हो गयी है. वहीं मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में एक किलो सीएनजी 78.84 रुपये में बिक रहा है. इसके अलावा गुरुग्राम में सीएनजी 79.94 रुपये, रेवाड़ी में 82.07 रुपये और करनाल-कैथल में 80.27 रुपये मिल रहा है. वहीं यूपी के कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी की कीमत 83.40 रुपये हो गयी है. राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी के दाम 81.88 रुपये हो गये हैं. इसे भी पढ़े : महंगाई">https://lagatar.in/tej-pratap-yadav-said-on-inflation-from-pulses-to-medicine-it-is-expensive-only-if-it-is-cheap-then-know/">महंगाई

पर बोले तेजप्रताप यादव, दाल से लेकर दवा तक हुई महंगी, केवल सस्ती है तो जान…!

14 दिनों में 11.60 रुपये महंगी हुई सीएनजी

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सीएनजी की कीमतों में काफी इजाफा हो चुका है. पिछले हफ्ते गुरुवार को भी सीएनजी के दाम 2.5 रुपये बढ़ गये हैं. पिछले हफ्ते 7 अप्रैल को सीएनजी के दाम में 2.5 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी. इससे पहले 4 अप्रैल को सीएनजी 2.5 रुपये प्रति किलो महंगी हुई थी. इससे पहले सीएनजी के दाम में 1.60 रुपये बढ़े थे. इस तरह दो हफ्तों में सीएनजी 11.60 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है. इसे भी पढ़े : सुबह">https://lagatar.in/jharkhand-news-morning-news-diary-14-april-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।14 APR।।स्लीपर सेल ने की लोहरदगा में हिंसा!।।विशेष सत्र बुलाएगी हेमंत सरकार।।सुबह 6 से 12 बजे तक होंगे स्कूल।।त्रिकूट के देवदूतों से PM ने की बात।।ममता को झटका।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

4.25 रुपये प्रति एससीएम बढ़े पीएनजी के दाम

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने पाइप से रसोई तक पहुंचने वाली पीएनजी की कीमत 4.25 रुपये प्रति एससीएम बढ़ा दी है. नई कीमत आज यानी 14 अप्रैल से लागू हो गयी है. दस दिन पहले ही पहले पीएनजी की कीमतों में 5.85 रुपये की वृद्धि की गयी थी. इस तरह 10 दिन में भी पीएनजी 10.10 रुपये महंगी हो चुकी है. दिल्ली में पीएनजी की कीमत 45.86 रुपये प्रति एससीएम और गाजियाबाद-नोएडा में 45.96 रुपये हो गयी है. इसे भी पढ़े : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-modi-spoke-to-all-the-soldiers-regarding-trikoot-ropeway-rescue-said-we-are-proud-of-the-jawan-of-the-country/">प्रधानमंत्री

मोदी ने त्रिकूट रोपवे रेस्क्यू को लेकर सभी जवानों से बात की, कहा- हमें देश के जवान पर गर्व है [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही