Bokaro : साहित्य संस्था काव्य स्पंदन की ओर से बोकारो क्लब में कवि गोष्ठी व होली मिलन का आयोजन किया गया. मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. कवि गोष्ठी की अध्यक्षता गजल गायक सुशील साहिल ने की. कवि अनिल श्रीवास्तव, क्रान्ति श्रीवास्तव, अमृता शर्मा, जाहिद सूफी, करुणा कलिका, सोनी कुमारी, संजय झा, पवन यादव व रीना यादव ने एक से बढ़कर एक कविताएं सुनाईं. कार्यक्रम का संचालन करुणा कलिका व धन्यवाद ज्ञापन संस्था की संस्थापिका रीना यादव ने किया. इस मौके पर कवियों व साहित्य प्रमियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-police-association-elections-on-28th-campaign-intensified/">धनबाद
: झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव 28 को, प्रचार अभियान तेज हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
बोकारो क्लब में काव्य स्पंदन की कवि गोष्ठी

Leave a Comment