Search

 
 
 

अभिजीत प्लांट में हो रही चोरी को रोकने के लिए अभियान चलाये पुलिस-प्रशासन : प्रतुल शाहदेव

 
स्क्रैप चोरी को रोकने के लिए चकला अभिजीत प्लांट क्षेत्र में शाम 6:00 से सुबह 6:00 तक जनता कर्फ्यू लगाने पर हो रहा विचार : प्रतुल शाहदेव Chandwa : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड के डीजीपी और लातेहार एसपी को ट्वीट कर अभिजीत प्लांट से हो रही स्क्रैप की चोरी की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है. प्रतुल ने कहा कि दर्जनों बार ट्वीट करने और लगातार मीडिया में खबरें आने के बावजूद अभिजीत प्लांट से चोरी जारी है. एक संगठित सफेदपोश चोरों का गिरोह इस रैकेट को चला रहा. प्रतुल ने लातेहार एसपी से आग्रह किया है कि अगर लगातार पुलिस प्लांट क्षेत्र में रात में छापेमारी करेगी तो सैकड़ों चोर गिरफ्त में आएंगे. उन्होंने बताया कि हाल ही में उनके चंदवा और बालूमाथ क्षेत्र का दौरा के क्रम में उन्होंने पाया कि उस इलाके के ग्रामीणों में भी स्क्रैप चोरी के कारण गहरा रोष है. प्रतुल ने प्रशासन से आग्रह किया है कि अति शीघ्र उस चोरी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्देश दे. अगर यह चोरी नहीं रुकी तो ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रशासन से अनुमति लेकर प्रशासन को सहयोग करने के लिए जनता के द्वारा अभिजीत प्लांट के क्षेत्र में शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक `जनता कर्फ्यू` लगाने के मुद्दे पर गंभीरता पूर्वक विचार हो रहा है. `जनता कर्फ्यू` के जरिए चोरों को अभिजीत प्लांट क्षेत्र में आने जाने से रोक लगेगा. इससे आम जनता को कोई परेशानी नहीं होगी. हर एक नागरिक का दायित्व होता है कि वह सरकार और प्रशासन की मदद करे, इसलिए अति शीघ्र जनता कर्फ्यू के लिए प्रशासन से अनुमति लेकर पहल होगी. प्रतुल ने आश्चर्य व्यक्त किया है कि इस रैकेट को संचालित करने वाले सफेदपोश अभी भी प्रशासनिक गिरफ्त से बाहर हैं. उन्होंने प्रशासन से इस मामले में ठोस कार्रवाई की अपील की है. इसे भी पढ़ें : सम्राट">https://lagatar.in/patna-samrat-chaudhary-taunted-rahul-tejasvi-and-lalan-told-pappu-appu-and-jhappu/">सम्राट

चौधरी ने राहुल, तेजस्वी और ललन सिंह पर कसा तंज, पप्पू, अप्पू और झप्पू बताया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही