Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंदू पत्ता कारोबार पर पुलिस प्रशासन की नजर, लेवी वसूलने और देनेवाले पर भी होगी कार्रवाई

Sanjeet Yadav Palamu : पलामू प्रमंडल में अप्रैल से लेकर मॉनसून आने तक केंदू पत्ता का हर साल करोड़ों का कारोबार होता है. हालांकि 2 वर्षों से करोना के कारण केंदू पत्ता नहीं टूटने के कारण पलामू प्रमंडल इलाके में इस कारोबार में बड़ा नुकसान हुआ है. 2 वर्षों से नुकसान के बाद इस वर्ष केंदू पत्ता से सरकार को अच्छा रिवेन्यू आने की भी उम्मीद है. जिला प्रशासन भी इसकी तैयारी में पूरी कर ली है. कई इलाके में वन विभाग के माध्यम से इसकी देखभाल भी करा रही है. दूसरी ओर केंदू पत्ता के कारोबार से नक्सली और अपराधी संगठनों को भी करोड़ों रुपए की लेवी मिलती है. लेवी की रकम से नक्सली संगठन को मजबूत करने और हथियार समेत अन्य सामान खरीदने में लगाते हैं.

पुलिस ने की तैयारी, नक्सल संगठनों और ठेकेदारों पर रखी जा रही नजर

नक्सलियों को लेवी न मिले, इसकी तैयारी में पुलिस-प्रशासन जुटी है. इसकी निगरानी के लिए पुलिस टीम को अलग-अलग हिस्सों में बांटा है. पुलिस पदाधिकारी इसकी निगरानी कर रहे हैं. पुलिस ने कारोबारियों की सूची तैयार की है. इलाके में नक्सल समर्थक और लेवी वसूलने वालों पर कार्रवाई की योजना तैयार की गई है.

लेवी वसूलने और देनेवाले पर भी होगी कार्रवाई : आईजी

[caption id="attachment_625380" align="alignleft" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/02rc_m_15_02052023_1-150x150.jpg"

alt="पलामू रेंज के आईजी राजकुमार लकड़ा" width="150" height="150" /> पलामू रेंज के आईजी राजकुमार लकड़ा[/caption] पलामू रेंज के आईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि पुलिस ने एक योजना तैयार की है. मामले में कार्रवाई की जा रही है. लेवी वसूलने वालों के साथ-साथ लेवी देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी. आईजी ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस का अभियान जारी है. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
[caption id="attachment_625386" align="alignright" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/02rc_m_14_02052023_1-150x150.jpg"

alt="पलामू अभियान एसपी सह सदर एसडीपीओ ऋषभ गर्ग " width="150" height="150" /> पलामू अभियान एसपी सह सदर एसडीपीओ ऋषभ गर्ग[/caption] पलामू अभियान एसपी सह सदर एसडीपीओ ऋषभ गर्ग ने बताया कि कई इलाके में कुछ दिन पहले स्पेशल गुप्तचर छोड़ें गए है. गुप्तचर के माध्यम से कई जगह निगरानी रखी जा रही है. ताकि नक्सलियों को इससे लेवी न मिल सके. उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस कई जगह पर कैंप कर रही है, जिससे इलाके में सुरक्षित माहौल तैयार हुआ है. उन्होंने बताया है कि गुप्तचर के माध्यम से उन ठेकेदारों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि ठेकेदार भी नक्सलियों को लेवे नहीं दें. जो ठेकेदार नक्सलियों को लेवी देंगे, उनपर भी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि पलामू प्रमंडल के केंदु पत्ता की मांग दक्षिण भारत और बंगाल के इलाके में काफी अधिक है. इलाके से बड़े पैमाने पर केंदू पत्ता दूसरे राज्यों में भेजे जाते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली संगठनों में भाकपा माओवादी 70 से 80रुपये, टीएसपीसी 60 से 70रुपये और अन्य संगठन 35 से 40 रुपये प्रति बैग के हिसाब से लेवी वसूलते हैं. पलामू के इलाके से नक्सल संगठन 25 से 30 करोड़ रुपये की लेवी वसूलते हैं. मजदूरों को केंदू पत्ता के प्रति बैग मजदूरी 105 से 120 रुपये के दर मिलती है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-nia-raids-the-whereabouts-of-three-people-including-the-central-general-secretary-of-the-labor-organization-committee/">बोकारो

: मजदूर संगठन समिति के केंद्रीय महासचिव समेत तीन लोगों के ठिकानों पर NIA का छापा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही