Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साइबर ठगी पर रोक के लिए पुलिस व बैंक मिलकर करें कामः देवघर एसपी

बैठक में बैंकों को म्यूल खातों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने, संदिग्ध लेन-देन की तुरंत सूचना साइबर थाना को देने और नए खातों में असामान्य गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा गया.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : देवघर जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर रोक के लिए पुलिस ने बैंकों के साथ समन्वय तेज किया है. इस मुद्दे पर एसपी सौरभ ने एलडीएम व विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध म्यूल खातों की पहचान व कार्रवाई को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए.


बैठक में बैंकों को म्यूल खातों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने, संदिग्ध लेन-देन की तुरंत सूचना साइबर थाना को देने और नए खातों में असामान्य गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा गया. एसपी ने एटीएम व सीएसपी से ज्यादा लेन-देन होने पर वैसे खातों की निगरानी करने, एटीएम कियोस्क में सुरक्षा गार्ड की तैनाती व सभी एटीएम व बैंक शाखाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए.


बैठक में बैंक अधिकारियों को खाता खोलते समय पूर्ण केवाईसी व भौतिक सत्यापन अनिवार्य करने, अलार्म सिस्टम को सक्रिय रखने तथा बैंक सुरक्षा व्यवस्था का नियमित पुलिस ऑडिट कराने पर जोर दिया गया. पुलिस-बैंक की इस संयुक्त पहल से साइबर ठगों पर शिकंजा कसने व आम लोगों की जमा पूंजी को सुरक्षित रखने की उम्मीद जगी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही