Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार और लोहरदगा सीमा पर पुलिस और टीपीसी में मुठभेड़, उग्रवादियों को गोली लगने की सूचना

Advertisement
Advertisement
Lohardaga: लातेहार और लोहरदगा जिले की सीमा पर पुलिस और टीपीसी उग्रवादी के बीच मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ दोनों जिलों की सीमा पर स्थित अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र जामडीह गांव के जंगल में हुई. जानकारी के अनुसार, पुलिस और उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई और दोनों ओर से गोलीबारी हुई. पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. हालांकि घटनास्थल पर कई जगह खून के धब्बे देखे गये. इससे आशंका जतायी जा रही है कि मुठभेड़ में कई उग्रवादियों को गोली लगी है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.

दो घंटे तक हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र जामडीह गांव के जंगल में सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान टीपीसी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जमकर गोलीबारी शुरू कर दी. इस बीच नक्सलियों से मुठभेड़ की सूचना पर उन्हें घेरने और गिरफ्तारी के उद्देश्य से लोहरदगा जिले की पुलिस भी मुठभेड़ स्थल पर पहुंची. यहां पर सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख टीपीसी के उग्रवादियों का दस्ता खुद को कमजोर पाकर घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. लगभग दो घंटे तक चली मुठभेड़ की इस घटना में दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोलीबारी हुई. लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ. मुठभेड़ की इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही