Search

 
 
 

क्रशर मालिकों और ठेकेदारों में खौफ फैलाने वाला नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानें कहां था आतंक

 
Hazaribagh: लेवी के लिए क्रशर मालिक और ठेकेदारों को धमकी देने आरोपी नक्सली हीरालाल बेसरा गिरफ्तार हुआ है. गिरफ्तार नक्सली हीरालाल महावीर सोरेन दस्ते का सदस्य है. नक्सली हीरालाल ने क्रशर मालिक, खदान मालिक, व्यवसायी और ठेकेदारों को धमकी देकर लेवी मांगने की बात स्वीकारी है.

एसआईटी टीम ने किया गिरफ्तार

नक्सली हीरालाल बेसरा को एसआईटी टीम ने शुक्रवार की रात कोल्हू मोड़ के पास से गिरफ्तार किया था. वह टाटी झरिया थाना क्षेत्र के कोल्हू का रहने वाला है. गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर हार्डकोर नक्सली महावीर सोरेन के घर में पुलिस ने छापेमारी की. जहां से वर्दी, नक्सली साहित्य, नक्सली लेटर पैड, लेवी रसीद सहित कई और सामान बरामद किया गया. हीरालाल बेसरा की गिरफ्तारी के बाद से महावीर सोरेन फरार चल रहा है. महावीर 17 सीएलएक्ट मामले में जेल जा चुका है. हाल ही में जेल से छूटने के बाद एक बार फिर से इलाके में संगठन को स्थापित करने में जुटा है. इसे भी पढ़ें- राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-to-inaugurate-jharkhands-first-superspeciality-eye-hospital-on-sunday-learn-more/9589/">राज्यपाल

रविवार को करेंगी झारखंड के पहले सुपरस्पेशलिटी आई हॉस्पिटल का उद्घाटन, जानें खुबियां

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

एसपी कार्तिक एस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली के नाम पर नई टीम बनाकर जिले के टाटीझरिया बिष्णुगढ़ और बरकट्ठा थाना क्षेत्र में व्यापारी, कृषक, खदान मालिक और ठेकेदारों से लेवी मांगी जा रही है. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया. एसआईटी टीम ने सूचना का सत्यापन करने के बाद नक्सली हीरालाल बेसरा को कोल्हू मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया. इसे भी देखें-
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही