Search

टी टॉस रेस्टोरेंट हत्याकांड में पुलिस ने शूटर को किया गिरफ्तार, जमानत पर निकला था बाहर

Ranchi: राजधानी रांची की एयरपोर्ट थाना इलाके में 7 मार्च की रात को टी टॉस रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने फायरिंग और हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर सचिन यादव को गिरफ्तार किया है.
 
सचिन की गिरफ्तारी दशम फॉल इलाके से हुई है. वहीं, रांची पुलिस ने एक कट्टा, तीन गोली और कपड़ा बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी सचिन यादव जमानत पर बाहर निकला हुआ था. इस बीच एक लाख लेकर इस वारदात को अंजाम देने की डील हुई थी. हालांकि पूरी रकम उसे नहीं मिली. सचिन यादव के ऊपर कुल आठ मामले दर्ज हैं.

आपको बता दें कि इस हत्याकांड की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने लिया था. प्रिंस खान ऑडियो भेज कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी थी. इस मामले में रांची पुलिस ने पहले भी चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर पहले जेल भेज दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही