Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड में पुलिस ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार

रांची पुलिस ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी का नाम विजय टेटे और सत्यम पाठक है. रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि हत्या की वारदात को अंजाम देकर ये सभी अपराधी रांची से बाहर भागने की फिराक में है. जिसके बाद पुलिस ने जांच अभियान चलाया और गिरफ्तार किया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: रांची पुलिस ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी का नाम विजय टेटे और सत्यम पाठक है. रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि हत्या की वारदात को अंजाम देकर ये सभी अपराधी रांची से बाहर भागने की फिराक में है. जिसके बाद पुलिस ने जांच अभियान चलाया और गिरफ्तार किया.

 

साथ ही पुलिस ने पुलिस ने दो हथियार, आठ गोली, एक खोखा, एक पॉकेट डायरी, तीन मोबाइल, फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, एडमिट कार्ड, 5980 नगद रुपया और एक मास्क बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी सत्यम पाठक पर रांची के नामकुम, डोरंडा, कोतवाली और विधानसभा थाना में एफआईआर दर्ज है. 

 

आपको बता दें कि कल (मंगलवार) सुबह भार्गव सिंह की जमीन विवाद और पैसे की लेनदेन की वजह से हत्या कर दी गई थी. भार्गव सिंह से पहले कॉल कर पूछा गया कि कहां हो. जिसके बाद भार्गव सिंह ने बताया की मनोकामना मंदिर में है. इसके बाद बाइक सवार अपराधी मनोकामना मंदिर के नजदीक पहुंचे और जमीन कारोबारी भार्गव सिंह के पीठ में एक गोली मार दी.

 

गोली मारने के बाद अपराधी घटनास्थल से भाग गए. वहीं, भार्गव सिंह को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया. गोली लंबे समय तक फंसे रहने के कारण भार्गव सिंह की कल दोपहर में मौत हो गई थी. इस हत्याकांड में पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद और पैसे की लेनदेन मुख्य वजह रही है.

 

घायल अपराधी सत्यम पाठक का रिम्स में चल रहा इलाज 

आज सुबह रांची पुलिस और अपराधी सत्यम पाठक के बीच पंडरा ओपी इलाके में मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में सत्यम पाठक के पैर में दो गोली लगी. वहीं, एक पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस मुठभेड़ में घायल अपराधी सत्यम पाठक का कड़ी सुरक्षा के बीच रिम्स में इलाज चल रहा है. सत्यम पाठक रांची पुलिस की गिरफ्त में है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही