Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PLFI उग्रवादी समेत 11 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

Ranchi: PLFI उग्रवादी समेत 11 अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए और बेडो डीएसपी के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई की. इस दौरान बेडो और हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से पीएलएफआई उग्रवादी समेत कुल 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किये हैं. इसे पढ़ें- शुक्रवार">https://lagatar.in/amit-shah-will-reach-ranchi-at-6-pm-on-friday-will-go-to-chaibasa-at-10-am-on-saturday/">शुक्रवार

शाम 6 बजे रांची पहुंचेंगे अमित शाह, शनिवार सुबह 10 बजे जाएंगे चाईबासा

पीएलएफआई एरिया कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार

बेडो थाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से पीएलएफआई के नाम पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर डीएसपी बेडो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए योजना बना कर दस लाख रुपये लेकर खूंटी जिला के कर्रा थाना क्षेत्र उरेकल मोड में भेजा गया. वहां पर पीएलएफआई द्वारा एक व्यक्ति को पैसा देने का कहा गया. योजना अनुसार उसको पैसा देकर ये वहां से निकल गये. कुछ समय बाद एक पल्सर बाइक से एक व्यक्ति आया और उसे अपने साथ बैठाकर ले जाने लगा. तभी झाड़ी में बैठे पुलिस बल के द्वारा इन्हें खदेड़ कर पकड़ने की कोशिश की गई. इसके बाद बाइक सवार भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने खड़े होकर चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. जिनमें एरिया कमांडर प्रेम प्रकाश बारला, करमदेव तिर्की शामिल थे. गिरफ्तार हुए उग्रवादियों के निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय गोप और संजय कुमार गिरफ्तार किया. गिरफ्तार हुए उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा लेवी के 10 लाख रुपये समेत अन्य सामान बरामद किया है. प्रेम प्रकाश बारला के ऊपर रांची और खूंटी जिले के अलग-अलग थाना में कुल 25 मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mothers-abode-in-all-the-three-worlds-nothing-is-more-beautiful-than-manidweep-vijay-guruji/">जमशेदपुर

: तीनों लोकों में माता का धाम मणिद्वीप से सुंदर कुछ नहीं- विजय गुरूजी

अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे सात अपराधी गिरफ्तार

एसएसपी को सूचना मिली थी कि राजधानी के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए काले रंग की स्कॉर्पियो से घूम रहे हैं.एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के खेत मोहल्ला के पास से सात अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों में मो इमरान, बेलाल खान, बाबू खान, अरबाज खान, मो चांद, मो नसीम और मो कलाम शामिल हैं. अपराधियों के पास से तीन देशी कट्टा और गोली बरामद किया है. गिरफ्तार हुए अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही