Search

 
 
 

हजारीबाग: पुलिस ने पांडेय गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ्तार

 
Hazaribagh: गिद्दी थाना की पुलिस ने पांडेय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त गिद्दी थाना के कुरकुटा निवासी कृपाल वेदिया, उम्र लगभग 35 वर्ष है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने रविवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. बताया कि 5 जुलाई को पांडे गिरोह के अपराधी द्वारा गिद्दी थाना अंतर्गत निर्माणाधीन राजकीय मध्य विद्यालय गिद्दी में आकर काम कर रहे मजदूर एवं मुंशी को धमकाकर 5 लाख रुपये की मांग की थी. इस संबंध में संवेदक के आवेदन के आधार पर गिद्दी थाना में केस दर्ज किया था. पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस कांड का खुलासा एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया था. टीम के द्वारा कांड अनुसंधान के क्रम में पांडे गिरोह के एक अपराधी वसीर कॉलोनी निवासी आनंद तुरी, कृपाल वेदिया और आलोक राज को कांड में सम्मिलित पाया गया था. इसमें आनंद को पूर्व में ही जेल भेजा गया था. जिसकी निशानदेही पर शनिवार को कृपाल को गिरफ्तार किया गया. इसे भी पढ़ें - म्यांमार">https://lagatar.in/rohingya-muslims-fleeing-myanmar-attacked-with-drones-and-cannons-news-of-200-deaths/">म्यांमार

से भाग रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर ड्रोन और तोपों से हमला, 200 लोगों की मौत की खबर…
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही