Search

 
 
 

JSSC-CGL मामला : प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा

 
Ranchi :  जेएसएससी-सीजीएल मामले में बोकारो से एक व्यक्ति की पकड़े जाने की खबर है. पकड़े गये व्यक्ति को रांची के नामकुम थाना में रखा गया है. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर पिछले साल नामकुम में छात्रों ने प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है. वहीं दूसरी तरफ रविवार (15 दिसंबर) को भी राजधानी में 5 हजार अभ्यर्थी जुटने वाले हैं. परीक्षार्थी रिजल्ट रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कथित गड़बड़ियों की जांच का आदेश दे दिया है. इसके बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग ने परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच सीआईडी को करने का आदेश दिया है.

अभ्यर्थियों ने परीक्षा व रिजल्ट में गड़बड़ियों का लगाया आरोप, रिजल्ट रद्द करने की कर रहे मांग

बता दें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने संयुक्त स्नातक (सीजीएल) परीक्षा आयोजित की थी. गत 4 दिसंबर को जेएसएससी ने रिजल्ट भी जारी कर दी है. जिसके बाद राज्य भर में अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया और परीक्षा व रिजल्ट में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए रिजल्ट को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. परीक्षा और रिजल्ट में गड़बड़ियों को लेकर जो आरोप लग रहे हैं, उसमें सबसे पहला आरोप यह है कि पहले दिन (21 सितंबर) जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दिया, उनमें से बहुत कम सफल हुए हैं, जबकि जिन अभ्यर्थियों ने दूसरे दिन (22 सितंबर) को परीक्षा दिया, उनमें से अधिकांश को सफल घोषित किया गया. सफल अभ्यर्थियों में पहले व दूसरे दिन परीक्षा देने वालों की संख्या में भारी अंतर है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही