Search

 
 
 

नामकुम लूटकांड में शामिल आरोपी को पुलिस ने ओडिशा से किया गिरफ्तार

 
Ranchi :  जिले के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक के पास से बीते नौ जनवरी को पांच लाख रुपये की लूट हुई थी. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर पुलिस ने इस लूट की घटना में शामिल अनिल को ओडिशा के गंजम से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी के पास से लूट के दो लाख भी बरामद किये गये हैं. (पढ़ें, अमेरिका">https://lagatar.in/confidential-documents-case-case-filed-against-former-us-president-donald-trump-to-appear-in-court-on-june-13/">अमेरिका

के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक और केस दर्ज, 13 जून को कोर्ट में पेशी)

क्या है मामला

बीते नौ जनवरी को नामकुम चौक स्थित स्टेट बैंक के सामने से बाइक सवार अपराधी महिला से पांच लाख लूटकर फरार हो गये थे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई थी. पांच महीने के बाद पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से लूट कांड के एक अपराधी अनिल को ओडिशा के गंजम से गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/girl-commits-suicide-by-hanging-herself-in-ranchis-pundag/">रांची

के पुंदाग में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही