Search

 
 
 

जेएसएससी पेपर लीक मामले में पुलिस ने कोचिंग संचालक को किया गिरफ्तार

 
Ranchi : जेएसएससी पेपर लीक मामले में पुलिस ने कोचिंग संचालक को पलामू से गिरफ्तार किया है. रांची पुलिस ने कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालक पवन किशोर को रविवार को गिरफ्तार किया है. पवन किशोर पलामू के मेदिनीनगर के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाता है. पवन का भाई रवि किशोर प्रश्न पत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी में से एक है. रवि किशोर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस की टीम कर रही है. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/ranchi-robbery-of-goods-worth-lakhs-by-taking-family-members-hostage-in-ratu/">रांची:

रातू में घरवालों को बंधक बनाकर लाखों के सामान की डकैती

मामले की जांच के लिए एसआईटी का किया गया है गठन

जेएसएससी द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हुआ था और इसके पेपर सोशल मीडिया में वायरल हुए थे. पूरे मामले में रांची पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी की टीम ने पलामू में छापेमारी की और पवन को गिरफ्तार किया है. पवन किशोर पर प्रश्न पत्र लीक में शामिल रहने का आरोप है. मुख्य आरोपी में से एक रवि किशोर को वित्तीय सहायता करने का भी पवन पर आरोप है. इसे भी पढ़ें -धनबाद">https://lagatar.in/the-fight-for-supremacy-over-coal-in-dhanbad-the-area-often-shakes-with-the-echo-of-bullets-and-bomb-blast/">धनबाद

में कोयले को लेकर वर्चस्व की लड़ाई,  अक्सर गोलियों की गूंज व बम के धमाकों से थरथराता है इलाका
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही