Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुजफ्फरपुर: कुख्यात अपराधी जॉनसन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Muzaffarpur: कई मामलों के आरोपी कुख्यात अपराधकर्मी शशांक राज उर्फ जॉनसन मौर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वाहन जांच अभियान के दौरान ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस ने देर रात इसे पकड़ा. हाल के दिनों में शशांक ने थाना क्षेत्र के कृष्ण टोला निवासी अनिल राय से रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी नहीं देने के बाद गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया था. इसमें पुलिस इसे तलाश रही थी. सिटी एसपी विक्रम सिहार ने बताया कि देर रात को ब्रह्मपूरा थाना की पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान जॉनसन मौर्य को गिरफ्तार किया गया. शशांक पर जिले के अलग-अलग थानों में 11 संगीन मामले दर्ज हैं. वहीं गिरफ्तार अपराधी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/mahua-maji-will-be-jmm-candidate-from-ranchi-party-made-official-announcement/">रांची

से महुआ माजी होंगी JMM प्रत्याशी, पार्टी ने की आधिकारिक घोषणा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही