Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दूसरे ठेकेदार को धमकी देने का आरोप

Advertisement
Advertisement
Palamu : पलामू के जाने-माने ठिकेदार जितेंद्र अग्रवाल को दूसरे ठेकेदार को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जितेंद्र अग्रवाल वर्षों से डिजनीलैंड मेले का टेंडर उठा आ रहे हैं. इस साल भी जब मेले का टेंडर आया तो उन्होंने ज्वाला नाम के ठेकेदार को टेंडर ना डालने की धमकी दी. इतना ही नहीं जितेंद्र अग्रवाल ने ज्वाला को एसडीओ कार्यालय में टेंडर फॉर्म जमा करने जाने से रोका. (पढ़ें, चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-barwatolis-primary-school-closed-children-go-2-km-away-for-studies/">चंदवा

: बरवाटोली प्राथमिक विद्यालय बंद, पढ़ाई के लिए 2 किमी दूर जाते हैं बच्चे)

 टेंडर फॉर्म जमा करने जाने से रोका

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र और उसके साथियों ने ज्वाला के घर के चारों तरफ से घेर लिया. ताकि वह पर एसडीओ कार्यालय में टेंडर फॉर्म जमा नहीं कर सके. हालांकि दूसरे ठेकेदार ने अपने साथी से बॉक्स में टेंडर जमा करा दिया. इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत थाना में की. इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जितेंद्र को धर-दबोचा. डीएसपी सुरजीत कुमार ने शहर थाना पहुंचकर पूरे मामले की कैफियत ली और जितेंद्र अग्रवाल पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने का आदेश दिया.
इसे भी पढ़ें : बनहोरा">https://lagatar.in/banhora-to-pandra-bazar-committee-34-peoples-land-will-be-acquired-for-road-widening-and-strengthening/">बनहोरा

से पंडरा बाजार समिति सड़क : चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 34 लोगों की भूमि होगी अधिग्रहित

ज्वाला ने पहले भी जितेंद्र के खिलाफ की थी शिकायत 

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र अग्रवाल ने ज्वाला को पहले भी धमकी दी थी. ज्वाला ने पूर्व में इसकी सूचना शहर थाना को दी थी. तब पुलिस ने जितेंद्र को वार्निंग देकर छोड़ दिया था. लेकिन जब टेंडर भरने की आखिरी तारीख आयी तो जितेंद्र और उसके साथियों ने फिर ज्वाला और एक अन्य ठेकेदार टेंडर नहीं भरने की धमकी दी. जितेंद्र ने एक अन्य ठेकेदार को फोन कर धमकी दी कि अगर तुम बीच में आओगे तो तुम्हारी हत्या तय है.
इसे भी पढ़ें : पलामू:">https://lagatar.in/palamu-clash-between-two-groups-in-land-dispute-one-killed-three-injured/">पलामू:

जमीन विवाद में दो गुटों में झड़प, एक की मौत, तीन घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही