Search

 
 
 

लोहरदगा: पुलिस ने हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार

 
Lohardaga: कुड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सलगी में गुप्त सूचना मिली कि एक आरोपी विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध रूप से हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है. इस पर एसपी हारिस बिन जमां के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा एवं कुडू थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो की अगुवाई में सलगी के कोलपारा गांव में छापेमारी की गई. इसमें एक देसी कट्टा एवं एक बुलेट के साथ कोलपारा निवासी 35 वर्षीय शिव कुमार सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में कुड़ू थाना कांड संख्या 110/24 धारा आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया. पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा ने बताया कि आरोपी शिव कुमार का अपराधिक इतिहास भी रहा है. इससे पहले ये बसिया थाना से लूट के मामले में जेल जा चुका है एवं सिसई के करंज थाना से मर्डर केस में जेल जा चुका है. अभी एक महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-dgp-rashmi-shukla-gets-punished-ec-transfers-her-on-congress-complaint/">महाराष्ट्र

 : डीजीपी रश्मि शुक्ला पर गाज गिरी, कांग्रेस की शिकायत पर EC ने ट्रांसफर कर दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही