Search

टी टॉस रेस्टोरेंट में फायरिंग व हत्या मामले में पुलिस ने शूटर को किया गिरफ्तार, कर रही पूछताछ

अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi : टी टॉस रेस्टोरेंट में फायरिंग हत्या मामले में रांची पुलिस ने मुख्य शूटर को गिरफ्तारकिया है. गिरफ्तार शूटर का नाम सचिन यादव है. गिरफ्तार शूटर रांची का रहने वाला है. गिरफ्तारशूटर से रांची पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गोंके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

आपको बता दें कि इसी माह 7 मार्च की रात को बाइक सवार अपराधियों ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्रस्थित टी टॉस रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग और हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. जिसमेंहोटल संचालक राजकुमार गोप के भाई मनीष कुमार गोप की हत्या हो गई थी. इस पूरे मामले कीजिम्मेदारी खुद गैंगस्टर प्रिंस खान ने लिया था. प्रिंस खान ने ऑडियो भेज कर रंगदारी की मांग कीथी. जिसमें वह कहा था, कि रंगदारी नहीं देने पर हत्या की वारदात को अंजाम देंगे.

इस मामले को लेकर रांची पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शूटर से फिलहाल पूछताछ की जा रहीहै. इस हत्याकांड से जुड़े और रंगदारी मांगने की बिंदुओं पर पुलिस पूछताछ कर रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp