Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो अफीम तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चतरा से गया बेचने जा रहे थे

Chatra :  चतरा से गया अफीम बेचने जा रहे दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा से गया जाने वाली जयमंगला बस में दो तस्कर अफीम के साथ गया की ओर जा रहे हैं. जिसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ने जयमंगला बस को मोरेनवा टोल प्लाजा के पास रोका और दो व्यक्ति अंगलेश कुमार दांगी और कृष्णा कुमार दांगी की तलाशी ली. इस दौरान पाया गया कि अंगलेश कुमार दांगी ने दोनों पैर में एनकलेट लगाया हुआ है. जब उससे एनकलेट उतार वाया गया तो दोनो एनकलेट के अंदर एक किलो अफीम मिला. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार तस्करों ने जानकारी दी कि दोनों ने लावालौंग में अफीम का खेती की थी. खेती से निकाले अफीम को डोभी से लेकर दोनों बिक्री के लिए जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-two-jawans-die-of-heart-attack-in-police-line/">पलामू

: पुलिस लाइन के दो जवानों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही