Search

 
 
 

लोहरदगा: पत्नीहंता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Lohardaga: अपनी पत्नी की निर्मम हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया. मुख्यालय डीएसपी समीर कुमार तिर्की ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. डीएसपी ने बताया कि विगत 19 अगस्त की रात को आरोपी ने अपनी पत्नी राखी देवी की हत्या कुदाल से काटकर की. घटना को अंजाम देने के बाद गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया. इस घटना पर एसपी हारिस बिन जमां ने एक छापामारी दल का गठन किया. टीम ने टोरी स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया. पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम बेनामी मलार उम्र 42 वर्ष पिता नेहरू मलार गुमला जिला अंतर्गत ग्राम पवनी थाना घाघरा वर्तमान पता लोहरदगा जिला के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलार बस्ती पहाड़ टोली बताया. उसने घटना की पूरी जानकारी दी. डीएसपी ने बताया कि अभियुक्त के पास से कुछ सामान जब्त किये गये हैं. घटना में प्रयुक्त किया गया कुदाल पूर्व में ही घटनास्थल से जब्त किया जा चुका है. बताया कि हत्यारे पति का पूर्व से कोई आपराधिक इतिहास नहीं पाया गया है. छापामारी दल में भंडरा थाना प्रभारी अरविंद सिंह, सब इंस्पेक्टर पप्पु कुमार और भंडरा थाना के अन्य पुलिसकर्मी और लातेहार जिला की गस्ती टीम शामिल थी. इसे भी पढ़ें - अमेरिका">https://lagatar.in/sensational-revelation-by-former-national-security-advisor-of-america-collusion-of-pakistans-isi-with-terrorists/">अमेरिका

के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का सनसनीखेज खुलासा…पाकिस्तान की आईएसआई की आतंकवादियों के साथ मिलीभगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही