Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के हुटाप पंचायत के लोथरझरिया और माल्हन पंचायत के प्रतापीटांड़ के वनक्षेत्र में लगभग डेढ़ एकड़ भूमि पर लहलहा रही अफीम की फसल को पुलिस ने नष्ट कर दिया. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार की. इस संबंध में थानेदार अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि हुटाप और माल्हन में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने दोनों जगहों पर लगभग डेढ़ एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया. साथ ही खेती करने वाले लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. बता दें कि मंगलवार को ही चंदवा पुलिस के द्वारा हुटाप पंचायत के बसडीहा में एक एकड़ भूमि पर लगी अफीम की खेती को नष्ट किया गया था. थाना प्रभारी ने कहा कि मादक पदार्थों की खेती करना कानूनन जुर्म है. ऐसा करने वालों के खिलाफ शख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. छापेमारी अभियान में पुनि सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, पुअनि नारायण यादव, सुनील टूटी समेत चंदवा और मालहन पिकेट के शस्त्रबल के जवान शामिल थे. [caption id="attachment_549067" align="alignnone" width="1280"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Image-2023-02-08-at-5.17.12-PM-e1675858495772.jpeg"
alt="डेढ़ एकड़ में लहलहा रही अफीम की फसल पर चला पुलिस का डंडा" width="1280" height="886" /> डेढ़ एकड़ में लहलहा रही अफीम की फसल पर चला पुलिस का डंडा[/caption]
इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/a-big-leader-insulted-the-president-modi/">एक
बड़े नेता ने राष्ट्रपति का अपमान किया : मोदी [wpse_comments_template]
Leave a Comment