Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : मेडिकल के लिए जा रहे माफिया अतीक और अशरफ को सिर में मारी गोली, दोनों की मौत

Prayagraj : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास मेडिकल जांच के लिए ले जाने के दौरान तीन हमलावरों ने दोनों को गोली मार दी. जिस वक्त यह घटना घटी, वहां मीडिया की टीम भी मौजूद थी. मीडिया के कैमरे के सामने ही तीन हमलावरों ने दोनों को नजदीक से गोली मार दी. घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है. पुलिस ने गोली चलाने वाले तीनों को हमलावरों को दबोच लिया है. घटना का वीडियो भी सामने आ गया है. कहा जा रहा है कि मौके पर धार्मिक नारे लगे थे, जिसे लोगों ने सुना था. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही