Search

 
 
 

पलामू: हुसैनाबाद में पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा

 
Medininagar: हुसैनाबाद थाना पुलिस ने अवैध उत्खनन एवं परिवहन मामले में अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर पकड़ा. हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि हुसैनाबाद थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान हुसैनाबाद थाना अंतर्गत पथरा गांव के समीप से बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ा और थाने ले आई. वहीं इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों एवं खनन विभाग को सूचना दे दी गई है. इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के साथ अपराध व अपराधियों पर पुलिस पैनी नजर रखी हुई है. उन्होंने कहा कि पुलिस गश्त 24 घंटे किया जा रहा है. जो भी किसी भी तरह के गलत कार्य करेंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/poshan-sakhi-didis-expressed-gratitude-after-meeting-cm-hemant-said-government-is-working-in-the-interest-of-the-state/">CM

हेमंत से मिल पोषण सखी दीदियों ने जताया आभार, बोली- सरकार राज्यहित में काम कर रही काम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही