Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची-टाटा हाइवे से पुलिस ने अवैध कोयला लोड सात ट्रकों को पकड़ा

Ranchi : रांची-टाटा हाइवे से अवैध कोयला लोड सात ट्रकों को पुलिस ने पकड़ा है. बुधवार को तमाड़ थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रांची-टाटा हाइवे पर दिउड़ी मंदिर के समीप ग्रेवाल पंजाबी ढाबा के पास अवैध कोयला लदे सात ट्रकों को जब्त किया है. साथ ही सातों ट्रकों के चालकों को गिरफ्तार किया गया. जिनमें सोना यादव, सुधीर यादव, अशोक यादव, उमेश यादव, रामचंद्र यादव, विदेशी यादव और इंद्रदेव कुमार शामिल है.

पुलिस को अवैध कोयला की तस्करी होने की सूचना मिली थी

पुलिस को अवैध कोयला के तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की . जिन ट्रकों को पकड़ा गया, उसमें जेएच 02एइ 2232, जेएच 12इ 4482, जेएच 12 एएफ 7126, जेएच 02 एजे 7544, जेएच 12 इ 6388, जेएच 12एएफ 3358, डब्ल्यू बी 33इ 3362 शामिल है. सभी ट्रक रांची से टाटा की ओर जा रहे थे. छापामारी टीम ने सभी ट्रकों को रोककर जांच की. पुलिस ने काेयला का कागजात मांगा तो चालक कोई कागजात नहीं दे सके. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सभी ट्रकों को थाना ले आयी. हिरासत में लिये गये चालकों को जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-party-challenges-lokpal-order-related-to-shibu-soren-and-jmm-in-delhi-high-court-hearing-on-23rd/">BREAKING:

शिबू सोरेन और JMM से जुड़े लोकपाल के आदेश को पार्टी ने दिल्ली हाइकोर्ट में दी चुनौती, 23 को सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही