Search

 
 
 

गुमला: पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन को दबोचा

 
Gumla: पुलिस ने तीन बाइक चोरों को धर दबोचा है. बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते 14 अगस्त को सिसई थाना क्षेत्र के बाजाटांड़ तालाब स्थित जागृति अस्पताल के परिसर से एक पल्सर बाइक चोरी हुई थी. जिसकी प्राथमिकी सिसई थाना में दर्ज की गयी थी. इस मामले के अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. तकनीकी अनुसंधान व गुप्त सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों को चिन्हित करते हुए जाहिद अंसारी व जमील अंसारी दोनों लोहरदगा जिला के गौस नगर कुटमू निवासी और सिसई थाना अंतर्गत भदौली ग्राम के गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया. इनकी निशानदेही पर चोरी की गई बाइक भी बरामद की गई. चोरों ने बाइक चोरी कर दुर्गाबारी लेन लोहरदगा के एक झोपड़पट्टी में रखी थी. जहां से बाइक बरामद किया गया. इस कार्रवाई में पुअनि आशीष कुमार सिसई थाना, पुअनि अजय कुमार सिसई थाना 5, हवलदार निमन उरांव व रिजर्व गार्ड सिसई थाना के कर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-tribal-girl-kidnapped-and-gang-raped-returned-home-distraught-after-48-hours/">बोकारो

: आदिवासी युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 48 घंटे बाद बदहवास लौटी घर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही