Search

 
 
 

हजारीबाग : महिला से छिनतई कर भाग रहे दो लुटेरों को पुलिस ने दबोचा, रकम सहित कार जब्त

 

दोनों लुटेरों को पुलिस ने भेजा जेल 

Chouparan (Hazaribagh) : बैंक ऑफ इंडिया के चौपारण शाखा से शुक्रवार को एक महिला 49000 रुपये की निकासी कर घर जा रही थी. इसी दौरान कार सवार दो अपराधी पहुंचे और महिला से रुपये छिनकर भाग निकले. महिला भागी-भागी चौपारण थाना पहुंची और आपबीती बतायी. थानेदार दीपक कुमार सिंह ने घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी. इसके तुरंत बाद दल-बल के साथ अपराधियों की तलाश में निकल पड़े. चौपारण के विगहा गांव के पास पुलिस ने घेराबंदी कर एक कार BR29AF-8125 को पकड़ा. कार की जब तलाशी ली गई तो उसमें से महिला से लूटे गये 49000 रुपये मिले, जिसे पुलिस ने कार समेत जब्त कर लिया. वहीं कार सवार दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में मोतिहारी (बिहार) के उज्जैना लोहियार गांव के राजन साहनी पिता मदन साहनी और शिवान (बिहार) के बसंतपुर थाना क्षेत्र के समरदाह गांव का हरेंद्र कुमार पिता फुलेना साह शामिल है. दोनों के खिलाफ चौपारण थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया. छापेमारी दल में थानेदार दीपक कुमार सिंह के अलावे एसआई रामू महतो और चौपारण थाना सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : लालू">https://lagatar.in/health-of-lalu-yadavs-elder-son-tej-pratap-yadav-deteriorated-admitted-to-hospital/">लालू

यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही