Search

 
 
 

पुलिस ने की झरिया राजा तालाब की सफाई

 
धनबाद. धनबाद पुलिस ने एक खूबसूरत मिसाल पेश करते हुए झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब की सफाई की. सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सिंदरी अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों ने छठ महापर्व को देखते हुए सफाई का बीड़ा उठाया.  डीएसपी अभिषेक कुमार के साथ झरिया, जोरापोखर, सुदामदीह, बलियापुर, सिंदरी थाना के अलावा सभी ओपी के पुलिसकर्मियों ने राजा तालाब में भरे कचरे और गंदगी की सफाई की.

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत तालाब की सफाई 

इस ऐतिहासिक तालाब में झरिया के हजारों व्रती छठ पूजा के लिए आते हैं। तालाब की सफाई को लेकर राजनीति भी होती रहती है। नगर निगम ने सफाई का वादा तो किया था, लेकिन छठ महापर्व के दो दिन पहले तक कोई पहल नहीं होते देख सिंदरी अनुमंडल के डीएसपी अभिषेक कुमार ने बीड़ा उठाया और सभी थानों को राजा तालाब पहुंचने का निर्देश दिया। सिंदरी डीएसपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छठ महापर्व आस्था का प्रतीक है, जिसमें हम पुलिस वालों की भी सहभागिता होनी चाहिए. सामुदायिक पुलिसिंग के तहत तालाब की सफाई की गई. तालाब काफी गंदा था. हालांकि पूरी मेहनत से सफाई का काम पूरा कर लिया गया. कहा कि इससे आम लोगों में भी साफ-सफाई को लेकर मैसेज जाएगा, उन्होंने कहा कि छठ के मौके पर सुरक्षा और विधि व्यवस्था की पूरी तैयारी की गई है. सभी घाटों और सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. इसे भी पढ़े: कथारा">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=182255&action=edit">कथारा

के सास- बहू ड्रेसेस दुकान में लगी आग 
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही