Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridh News: पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, चौक-चौराहों पर वाहनों की ली गई

जिले में अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर शुक्रवार रात जिलेभर में एक साथ विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया.
Advertisement
Advertisement
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: जिले में अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर शुक्रवार रात जिलेभर में एक साथ विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया.

 Uploaded Image

अभियान के तहत सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक तथा थाना व ओपी प्रभारियों को फील्ड में मौजूद रहकर सीधी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया.

 

पुलिस ने जिले के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन बैरिकेडिंग कर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की. 

 

चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजातों की पड़ताल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी और पूछताछ की गई. पुलिस बल ने संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम देने से पहले ही रोकथाम की जा सके.

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि जिले में बेहतर अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है; आगे भी किसी भी थाना क्षेत्र में बिना पूर्व सूचना के औचक चेकिंग की जाएगी. 

 

उन्होंने जनता से पुलिस के साथ सहयोग करने और संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि देखकर तत्काल सूचना देने की अपील भी की.

 

गिरिडीह पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और नागरिकों को भयमुक्त वातावरण देने हेतु ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही