डीजीपी और ईडी इस पर संज्ञान लें Ranchi : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि ईडी के अभियुक्त दाहू यादव को पुलिस जान-बूझकर गिरफ्तार नहीं कर रही है. उन्होंने ट्विट कर कहा कि दाहू यादव ने चेतावनी दी है कि अगर वह पकड़ा गया, तो ईडी के सामने साहिबगंज खनन घोटाले में शामिल सभी सरकारी और गैर सरकारी हिस्सेदारों के बारे में सबकुछ बता देगा. दाहू की चेतावनी से पुलिस और प्रशासन के उन अफसरों की सांस फूल रही है, जो उसके अपराध और काली कमाई के हिस्सेदार रहे हैं. यही वजह है कि पुलिस ने दाहू की कुर्की-जब्ती की सिर्फ खानापूर्ति की. दाहू के व्हाइट हाउस, होटल और उसके कब्जे वाले विवादित मकानों समेत उसके दूसरी संपत्तियों को हाथ तक नहीं लगाया है. बाबूलाल ने कहा कि दाहू पुलिस की मदद से उन लोगों को भी परेशान कर रहा है, जो उसके खिलाफ ईडी के गवाह बने हैं या फिर गवाहों की मदद कर रहे हैं. उन्होंने डीजीपी और ईडी से इस पर संज्ञान लेने की मांग की है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-criminals-shot-a-girl-near-harmu-patel-park-death/">रांची
: हरमू पटेल पार्क के पास अपराधियों ने युवती को मारी गोली, मौत [wpse_comments_template]
दाहू यादव को पुलिस जान-बूझकर नहीं कर रही गिरफ्तार : बाबूलाल

Leave a Comment