Search

एक एकड़ में लगी अवैध पोस्ते की फसल को पुलिस ने किया नष्ट

Keredari : केरेडारी सीओ राकेश कुमार तिवारी और थाना प्रभारी नयन गोडविन केरकेट्टा ने एक एकड़ में लगी पोस्ते की फसल को नष्ट कर दिया. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. केरेडारी के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र मनातू पंचायत के बरवा टोला नदी के किनारे जंगल में एक एकड़ में पोस्ता की फसल लहलहा रही थी. इस संदर्भ में केरेडारी थाना प्रभारी ने बताया कि केरेडारी थाना क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र जंगल पहुंचा, तो देखा कि तस्करों की ओर से वृहत पैमाने पर पोस्ते की खेती की गई है. पोस्ते की फसल को नष्ट कर दिया गया. साथ ही पोस्ता की खेती करने और करवाने वाले गिरोह को चिह्नित कर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें :  हेहल">https://lagatar.in/fire-broke-out-on-murla-mountain-of-hehal-local-people-are-trying-to-extinguish-the-fire/">हेहल

के मुरला पहाड़ पर लगी आग, स्थानीय लोग कर रहे आग बुझाने की कोशिश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp