Search

 
 
 

भगत सिंह की प्रतिमा नहीं लगाने पर युवक ने आत्महत्या की दी थी धमकी, पुलिस हिरासत में

 
Ranchi :  शहीद भगत सिंह की प्रतिमा नहीं लगाने पर आत्महत्या की धमकी देने वाले युवक उत्तम यादव को रांची पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने 23 मार्च को फांसी लगाने की बात कही थी. जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने उत्तम यादव को रांची के सुखदेव नगर थाना में रखा है. इसके बाद थाना में राष्ट्रीय युवा शक्ति के कार्यकर्ता जुटने लगे हैं. एहतियात के तौर पर सुखदेव नगर थाना को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

उत्तम ने पिछले साल भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की थी

बता दें कि उत्तम यादव ने पिछले साल संगठन की ओर से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की थी. संगठन ने मोरहाबादी में प्रतिमा खड़ा भी कर दिया था. लेकिन स्थापना की पूर्व रात्रि रांची जिला प्रशासन ने इसे हटवा दिया था. इसको लेकर जिला प्रशासन और राष्ट्रीय युवा शक्ति की टीम में काफी बहसा-बहसी भी हुआ था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही