Search

 
 
 

Breaking : सीएम आवास घेरने जा रहे कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया

 
Ranchi :  60:40 नियोजन नीति के विरोध में सीएम आवास घेरने जा रहे कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उन्हें बस में बैठाकर दूसरी जगह ले जाया जा रहा है. इससे पहले छात्र कांके रोड पर धरना पर बैठ गये थे. छात्रों के धरना प्रदर्शन के कारण आवागमन बाधित हो गया. जिसके बाद पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया है. (पढ़ें, DPS">https://lagatar.in/dps-student-space-was-murdered-or-died-in-an-accident-the-mystery-is-still-unresolved/">DPS

छात्र अंतरिक्ष की हत्या हुई या हादसे में मौत, अब तक नहीं सुलझी गुत्थी)

पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका तो छात्र नाला पारकर आगे बढ़े  

बता दें कि 60:40 नियोजन नीति का विरोध और 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति को लेकर मोरहाबादी मैदान से सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे छात्रों को पुलिस ने राजकीय अतिथि शाला के पास रोक दिया था. रोकने के बाद भी सभी छात्र दूसरे रास्ते से सीएम आवास घेरने के लिए निकल पड़े थे. छात्र नाला पार कर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ssp-reached-hc-regarding-transport-secretary-satisfied-with-the-answer-the-court-ended-the-case-and-contempt-case/">BREAKING

:परिवहन सचिव को लेकर HC पहुंचे SSP,जवाब से संतुष्ट कोर्ट ने खत्म किया केस व अवमानना मामला

सीएम हाउस के आस-पास धारा 144 लागू

छात्र संगठनों  द्वारा सीएम हाउस घेराव कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीएम हाउस के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दिया है. इसके अतिरिक्त चार कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, इको, एसआइआरबी, आइआरबी, जैप-10 की महिला पुलिस, लाठी पार्टी और होमगार्ड की तैनाती की गयी है. वहीं राजधानी में तैनात छह डीएसपी के अतिरिक्त जिला के अन्य डीएसपी, जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों सहित कई इंस्पेक्टर और दारोगा की तैनाती की गयी है. इसके आलावा मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया है. छात्र सीएम हाउस तक ना पहुंचे. इसके लिए 36 जगहों पर बैरिकेडिंग की गयी है. आंसू गैस और वाटर कैनन भी तैनात किये गये हैं. इसे भी पढ़ें :  सीएम">https://lagatar.in/police-stopped-the-student-who-was-going-to-lay-siege-to-cms-residence/">सीएम

आवास घेराव करने जा रहे छात्र को पुलिस ने रोका, तो नाला पार कर दूसरे रास्ते से निकले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही