Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होली एवं शब-ए-बारात को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च व मॉक ड्रिल

Hazaribagh : होली एवं शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए सीओ राजेश कुमार और सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति के नेतृत्व में शहरी एवं आसपास के क्षेत्र में सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला गया. वहीं किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल भी किया गया. यह फ्लैग मार्च पुलिस लाइन, नूरा, मंडई, कल्लू चौक, पेलावल, छड़वा डैम, इंद्रपुरी चौक, पैगोडा चौक, झंडा चौक, खीरगांव चौक, नमस्कार चौक, जैक एंड जिल, सरदार चौक, बंशीलाल चौक, डिस्ट्रिक्ट मोड़, पीटीसी चौक, मटवारी चौक, कोर्रा चौक व लाखे तक किया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल उपस्थित थे. मौके पर सदर थाना प्रभारी गणेश सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर सदर मनोज सिंह, मुफस्सिल इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी लोहसिंघना अरविंद सिंह, कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी, बड़ा बाजार ओपी प्रभारी घनश्याम कुमार और सार्जेंट मेजर अजीत कुमार मौजूद थे.

केरेडारी में भी पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

होली और शब-ए-बारात में शांति व्यवस्था के लिए केरेडारी थाना प्रभारी नयन गोडविन केरकेट्टा ने सभी चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला. सीओ राकेश तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन के साथ लोग त्योहार मनाएं. हुड़दंगियों से निबटने के लिए प्रशासन तत्पर है. केरेडारी थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी. इसे भी पढ़ें :  राजीव">https://lagatar.in/rajeev-episode-raghuvar-said-if-he-is-not-able-handle-hemant-should-hand-over-throne-guruji-brother-or-sister-in-law/">राजीव

प्रकरण: बोले रघुवर- नहीं संभल रहा तो गुरूजी, भाई या भाभी को गद्दी सौंप दें हेमंत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही