Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चोरी का लोहा ले जाने की सूचना के घंटों बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, लोगों के हटते ही ट्रक गायब

Chandwa : चंदवा के चकला में स्थित बंद पड़े अभिजीत ग्रुप के पावर प्लांट से लोहे की चोरी रूकने का नाम नहीं ले रहा है. अक्सर लोहा चोरी की खबरें सामने आ रही है. गुरुवार की रात में भी चोरी का लोहा ले जाने की सूचना मिली. ग्रामीणों ने बताया कि चंदवा के लुकुइया मोड़ के पास स्थित एक होटल के बाहर लोहा लदे 3 ट्रक खड़े हैं. ग्रामीणों ने ट्रकों में चोरी का लोहा होने की बात कही. ग्रामीणों की सूचना पर लगातार.इन के संवाददाता मौके पर पहुंचे और ट्रकों में लोड लोहा के संबंध में जानकारी लेनी चाही, मगर ट्रक का कोई दावेदार सामने नहीं आया. तस्वीरों में देखने से साफ प्रतीत हो रहा है कि भारी-भारी लोहे का कटिंग किया हुआ सामान ट्रकों में लदा है, जो किसी प्लांट का है. इसे भी पढ़ें : इन">https://lagatar.in/understand-in-these-5-points-why-ed-is-questioning-chhavi-ranjan-on-remand/">इन

5 बिंदुओं में समझिए, ED छवि रंजन को दोबारा रिमांड पर लेकर क्यों कर रही पूछताछ
(लातेहार">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/latehar/">(लातेहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

थानेदार और एसपी ने जांच कराने की बात कही, मगर घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस 

संवाददाता काफी देर तक ट्रक के ड्राइवर को ढूढते रहे, ताकि उसमें लोड लोहा के संबंध में जानकारी ली जा सके, मगर कोई सामने नहीं आया. इसकी सूचना चंदवा थानेदार अमित गुप्ता को दी गई. उन्होंने जांच कराने की बात कही. घंटों बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. तब जाकर इसकी सूचना लातेहार एसपी अंजनी अंजन को दी गई. एसपी ने भी जांच कराने की बात कही. मगर काफी देर बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. ग्रामीण लगातार ट्रकों में लोड लोहा को चोरी का बताते रहे. घंटों बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही ट्रक का ड्राइवर सामने आया. संवाददाता के वहां से निकलते ही ट्रक का ड्राइवर ट्रक लेकर निकल गया. मामले में पुलिस ने जांच कराने की बात कही. मगर खबर लिखे जाने तक पुलिस के द्वारा लोहा लदे ट्रक नंबर UP21-CN7569 तथा PB11-CB1685 के विषय में कोई जानकारी नहीं दी गयी. इसे भी पढ़ें : दो">https://lagatar.in/two-brides-came-home-performed-rituals-even-on-ashes/">दो

दुल्हन घर आईं, राख पर भी रस्में निभाईं, गवर्नर के कार्यक्रम में दुर्घटनावश चली गोली, जमीन घोटाले की जांच कराएं सीएम : बाबूलाल, झारखंड में और सतायेगी गर्मी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही