Search

 
 
 

यूपी के पीलीभीत में पुलिस एनकाउंटर, तीन खालिस्तानी आतंकवादी मारे गये

 
Lucknow : यूपी के पीलीभीत में पुलिस एनकाउंटर में तीन खालिस्तानी आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है. तीनों आतंकी खालिस्‍तानी कमांडो फोर्स के सदस्य बताये गये हैं. खबर है कि पंजाब और यूपी पुलिस के ज्वाईंट आपरेशन में यह कार्रवाई हुई है.

एके-47 सहित अन्य हथियार पुलिस को मिले

आतंकवादियों के पास से 2 एके-47 सहित कई अन्य हथियार पुलिस को मिले हैं. आतंकियों की पहचान गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह के रूप में की गयी है. तीनों पर पंजाब के गुरदासपुर पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले में शामिल रहने का आरोप लगा था.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही